Press Release : Guest Lecture on Secret of Success- Scratch to Zenith |
प्रेस विज्ञप्ति |
आज दिनांक 20 जुलाई 2018 को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कलाॅम सेंटर में के0जी0एम0यू0 इंस्टीट्यूट आॅफ पैरामेडिकल साइंसेज के तत्वाधान में ‘Secret of Success- Scratch to Zenith' पर अतिथि व्याख्यान का अयोजन किया गया। उपरोक्त अतिथि व्याख्यान डाॅ0 अमर सिंह, चेयरमेन एवं प्रबंध निदेशक चंदन हेल्थ केयर द्वारा प्रस्तुत किया गया। डाॅ0 अमर सिंह द्वारा अपने जीवन के संघर्षो का उदाहरण देते हुए उपरोक्त विषय पर प्रकाश डाला गया। डाॅ0 सिंह ने कहा की जीवन में सफलता पाने के लिए अपने भविष्य के बारे में सोचे। जब तक आप को अपने लक्ष्य के बारें में पता नही होगा तब तक आप कैसे उसे पा सकेंगे। इसलिए सफलता पाने के लिए सबसे जरूरी है कि हम उसके बारे में सोचे और उसके लिए जो आवश्यक हो वो कार्य करें। हमे निर्णय लेना होगा कि हमेें ये वस्तु या ये पोजीशन पाना है हम इसे पाये बीना रह नही सकते तब जाकर वो वस्तु या वो पोजीशन हमें प्राप्त होती है। सोचना ही है तो बड़ा सोचे क्योंकि जब कोई वस्तु या पोजीशन हमें मिलनी है जिसके लिए हम प्रयास कर रहें तो वो बड़ा क्यों ना हो। आपको अपने मस्तिष्क और मन से बंधन को हटाना पड़ेगा। हम जीवन में जो चाहें वो कर सकते है बस जरूरत है सही राह पर बिना डरे चलने की। हमे अपनी असफलताओं से डरना नही है। जीवन में बार-बार असफलता मिलती है किंतु हमे उन असफलताओं से घबराएं बिना आगे बढ़ना होगा तब जाकर सफलता मिलती हैं। सबके लिए सफलता के अलग-अलग मायने होते है, आप अपनी जिंदगी में क्या चाहते है ये आपको तय करना पड़ेगा किन्तु ये जान लें जो भी आप अपने लिए चाहते हैं उसे पाने के लिए असफलताओं से बिना घबराएं अपने पथ पर आगे बढ़ते रहें। सफलता का कोई छोटा रास्ता नही होता उसके लिए हमेशा कठिन रास्तों पर चलना पड़ता है। जब तक जीवन है तब तक संघर्ष है, हमे संघर्ष को अपना मित्र बनाना पड़ेगा। हार्ड वर्क ही सबसे अच्छा टैलेंट है। जहां रास्ते खत्म हो जाते है वही से हमे नई शुरूआत करनी चाहिए। कभी भी हार मत मानों। हमेशा जिन व्यक्त्यिों से प्रेरणा मिलती है हमे उनका संगत करना चाहिए। सफलता में व्यक्तित्व का अहम रोल है इसलिए हमें अपना व्यक्तित्व हमेशा अच्छा और उच्च रखना चाहिए। कार्यक्रम में प्रो0 विनोद जैन अधिष्ठाता पैरामेडिकल संकाय द्वारा विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि जीवन में सफलता पाने के लिए हमे अपने उद्देश्य को निश्चित करना पड़ेगा की हमे जीवन में यहां तक पहुंचना है फिर उसके लिए हमे सही रास्ते को भी चुनना पड़ेगा तथा लगातार उस रास्ते पर चलते रहना पड़ेगा। जीवन मे जो लोग असफलताओं से घबरा कर रूक जाते है वो कभी भी सफल नही हो पाते है।
|